News Nation Logo

'सदमा' दे गई बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी, देखें अनहोनी से चंद घंटे पहले की तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 54 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।

News Nation Bureau | Updated : 25 February 2018, 07:55:00 AM
श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

1
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। वह 54 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा।
फैमिली के साथ श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

फैमिली के साथ श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

2
श्रीदेवी एक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए पूरी फैमिली के साथ दुबई गई थीं। हालांकि, उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी शूटिंग में बिजी होने के कारण शादी में शरीक नहीं हो सकीं।
श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

3
इस शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ था। सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, बोनी कपूर, खुशी कपूर और अनिल कपूर के अलावा करण जौहर, अथिया शेट्टी, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, मनीष मल्होत्रा, रैपर बादशाह, सिंगर गुरु रंधावा समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की।
बेटी खुशी के साथ श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

बेटी खुशी के साथ श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

4
श्रीदेवी की 'सदमा', 'नागिन' , 'निगाहें' , 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज़', 'लम्हे', 'खुदा गावाह' और 'जुदाई' फ़िल्में हैं। श्रीदेवी को अब तक पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। वह 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें 'हिम्मतवाला' से पहचान मिली थी। 1986 में आई फिल्म 'नगीना' ने सारे रिकार्ड्स तोड़ दिए थे।
श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

5
बता दें कि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। 1996 में उन्होंने बॉनी कपूर से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं- जाह्नवी और खुशी। शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन 2012 में गौरी शिंदे की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' से वापसी की। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था।