logo-image

वो चार घंटे जब हेलीकॉप्टर से सेना के कमांडो ने सर्जिकल स्ट्राइक में मारे 38 आतंकी, 10 खास बातें

भारत ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 'सर्जिकल स्ट्राइक' किया है। इन 10 खास बातों में जानें कैसे दिया इस 'पराक्रम' को अंजाम-

Updated on: 30 Sep 2016, 02:40 PM

नई दिल्ली:

पहले समझाया, खरी-खोटी भी सुनाई, फिर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उसे अलग-थलग भी किया, मगर वो न माना। बुधवार रात फिर उसने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारतीय सेना चुप बैठने वाली नहीं थी। ईंट का जवाब पत्थर से देना था। आधी रात के बाद वो घड़ी आई जब विवश होकर सेना को वो सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी जिसका शायद देश को भी इंतजार था। आतंकी फिर से घुसपैठ करने की फिराक में थे। सेना ने उनके मंसूबों को भांपा और हेलीकॉप्टरों के जरिए कमांडो स्टाइल में एलओसी पर ही कर दिया उन आतंकियों का काम तमाम। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्जिकल स्ट्राइक में 38 आतंकियों को ढेर कर दिया। आईए जानते हैं क्या हुआ उन साढ़े चार घंटों में और कैसे एक नई सुबह के साथ खुला भारत-पाक संबंधों का एक और ऐतिहासिक सफ़ा।

ये भी पढ़ें- सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, जानिए क्या होता है सर्जिकल स्ट्राइक (Video)

सेना ने कैसे किया ये सर्जिकल स्ट्राइक, जानते हैं इसकी 10 खास बातें:-

1. भारतीय सेना की कार्रवाई देर रात साढ़े चार घंटे 12 बजे से 4:30 बजे तक चली। जिसे स्पेशल फोर्स ने अंजाम दिया।

2 पहले कमांडो को हेलीकॉप्टर से LoC पर छोड़ा गया और इसी के साथ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई।

3. फिर सेना के जवान करीब 2 किलोमीटर तक पाकिस्तान की सीमा में घुसे। जांबाज सेना ने भींबर, लीपा, केल, हॉटस्प्रिंग में अपने पराक्रम दिखाए।

इसे भी पढ़ें, तारीख़ और जगह तय कर भारतीय सेना ने लिया उरी हमले का बदला (वीडियो)

4. जवानों ने 7 टैरर लॉन्च पैड को नेस्तेनाबूद कर दिया। इन आतंकी लॉन्च पैडों पर पिछले एक सप्ताह से निगरानी रखी जा रही थी।

5. यहां दिल्ली में आधी रात को सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पूरी कार्रवाई को मॉनिटर कर रहे थे।

6. गुरुवार तड़के पुंछ इलाके में पाकिस्तानी आर्मी की घुसपैठ की कोशिश को भी जवानों ने नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में पाक के 2 सैनिक ढेर हुए।

7. पूरी कार्रवाई को हेलीकॉप्टर से किया गया। 

इसे भी पढ़ें, PM बनने से पहले और बाद में, पाकिस्तान पर नरेंद्र मोदी के कितने बदले सुर

8. फौलादी जवानों की स्ट्रेटजी से पाकिस्तान बेखबर रहा और सेना के जवान कार्रवाई को अंजाम देकर लौट आए।

9. गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में इस बैठक में सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश सचिव एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल मौजूद थे। जिन्हें कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी गई।

10. इसके बाद डीजीएमओ रणबीर सिंह ने वो जानकारी दी जो हर भारतीय की मांग थी। यानि LoC पर सर्जिकल स्ट्राइक। भारत ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा।

इसे भी पढ़ें, मियां नवाज की कैसी शराफत, जानिए कहानी एक दुश्मन की जो बन न पाया दोस्त