'आप' के मंत्री सत्येंद्र जैन की नेम प्लेट पर पोती कालिख, लिखा- 'भगोड़ी सरकार'
"आम आदमी सेना" ने सतेंद्र जैन के घर के बाहर का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनका नेम प्लेट भी उखाड़ कर फेक दिया। आम आदमी सेना कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर भी 'भगोड़ी सरकार' तक लिख डाला।
नई दिल्ली:
दिल्ली की जनता पर चिकनगुनिया और डेंगू कहर बरपा रहा है। राजधानी में लोग चिकनगुनिया से मर रहे है पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन आगामी चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियां देख अभी गोवा से लौटे है।
इसी बात से नाराज "आम आदमी सेना" ने सतेंद्र जैन के घर के बाहर का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उनका नेम प्लेट भी उखाड़ कर फेंक दिया ।
आम आदमी सेना कार्यकर्ताओं ने दीवारों पर भी 'भगोड़ी सरकार' तक लिख डाला।
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन मौतों को चिकनगुनिया से हुई मौत मानने से इंकार कर दिया है। जैन ने मंगलवार की रात ट्वीट कर कहा कि मेडिकली कोई भी मौत चिकनगुनिया से नहीं हुई है, लेकिन मीडिया इसे चिकनगुनिया बीमारी के कारण हुई मौत दिखा रही है। उन्होंने लिखा कि 'मैं ये साफ बता देना चाहता हूं कि चिकनगुनिया जानलेवा नहीं है, दिल्ली में रोजाना 200 मौत होती हैं, लेकिन कोई भी उनके बारे में नहीं पूछता"।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए