फ्रेंच लड़ाकू विमान राफेल भारतीय आसमान में भरेगा उड़ान, जल्द ही होगा डील पर हस्ताक्षर
फ्रांस और भारत के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील लगभग पूरी हो चुकी है। आखिरी दौर की बातचीत के लिए फ्रांसिसी कंपनी डसाल्ट के अधिकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे हुए हैं।
नई दिल्ली:
भारत और फ्रांस के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील लगभग पूरी हो चुकी है। आखिरी दौर की बातचीत के लिए फ्रांसिसी कंपनी डसाल्ट के अधिकारी राजधानी दिल्ली में पहुंचे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने तक डील को पूरा कर लिया जाएगा।
सूत्रों की माने तो इस लड़ाकू जहाजों की कीमत, सर्विस और ऑफसेट्स को लेकर कई समझौतों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ऐसे में अब दोनों देशों के बीच समझौते की बारीकियों को तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।
और पढ़ेंः- अपनी शर्तों पर राफेल विमान खरीदेगा भारत, जानें- कैसे पूरा हुआ डील
गौरतलब है कि पिछले ही महीने रक्षा मंत्रालय ने 36 राफेल लड़ाकू जहाजों की खरीद के लिए फ्रांसिसी कंपनी के साथ बातचीत कर रही कमेटी की रिपोर्ट को रक्षा मंत्रालय ने मंजूर किया था। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने इस सौदे से जुड़ी फाइल को पीएमओ को भेज दिया था।
माना जा रहा है कि 36 राफेल जहाजों के लिए करीब 7.89 बिलियन यूरो की कीमित तय की गई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो साल 2019 में राफेल विमान भारतीय आसमान में उड़ान भरने लगेगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी