logo-image

मुंबई: 16 क्रू मेंबर के साथ एक मछुआरी बोट समुन्द्र में डूबी

16 मछुआरों के साथ मुंबई में एक बोट डूबी, जिसके लिए कोस्ट गार्ड और जलसेना ने साझा अभियान चलाया।

Updated on: 18 Sep 2016, 12:50 PM

नई दिल्ली:

एक मछुआरी नौका दत्ता साई मुंबई से 30 नॉटिकल मील की दूरी पर समुन्द्र में डूब गया। इसपर 30 क्रू मेंबर सवाल थे जो साथ ही डूब गए थे। डूबने से पहले इस मछुआरी नौका को खराब मौसम की वजह से नुकसान पहूँचा था।

वहीं समुद्र में मौजूद एक वाणिज्य पोत ने 14 मछुआरों को बचा लिया है। इसकी खोज के लिए कोस्ट गार्ड, जलसेना और ओएनजीसी की तरफ से राहत और बचाव का साझा बयान चलाया गया। एक मछुआरा समुद्र में मौजूद युद्ध पोत आइएनएस थ्रिसल को दिखा था।

इस युद्धपोत ने एक नौका और दो गोताखोरों को मछुआरों को बचाने के लिए पानी में उतारा वहीं ये दोनों गोताखोर भी लापता बताए जा रहे हैं। इन दोनों गोताखोरों और दो और लापता मछुआरों के लिए तलाश जारी है।

ये मछुआरी बोट तकरीबन सुबह के 4 बजे लापता हुई थी। कोस्ट गार्ड जहाज समुद्र प्रहारी एक जलसेना का हवाई जहाज भी इनकी खोज में लगाया गया है जो कि अगले 72 घंटे तक जारी रहेगा।