भारत-पाकिस्तान संबंधों को सामान्य करें: अमेरिका
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ चुकी है। इस बीच व्हाइट हाउस के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान को एक साथ मिलकर रिश्तों की कड़वाहट दूर करनी चाहिए।
नई दिल्ली:
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खी बढ़ चुकी है। इस बीच व्हाइट हाउस के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान को एक साथ मिलकर रिश्तों की कड़वाहट दूर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों को बातचीत के जरिए टेंशन को कम किया जा सकता है।
टोनर ने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र में दोनों देशों का भाषण सुना है। हमारी कोशिश रही है कि भारत और पाकिस्तान आपसी रिश्तों को सामान्य रखें।
आपको बता दें की सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा(यूएनजीए) को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लताड़ लगाई थी। और पाक के सभी आरोपों का जवाब दिया था। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर कहा था कि पड़ासी मुल्क के आतंक से दुनिया परेशान है। सुषमा ने कहा था, 'जिनके घर शीशे के हों, उन्हें दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। इससे पहले नवाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर कई आरोप लगाए थे।
वहीं मार्क ने भारत-अमेरिका और पाकिस्तान रूस के संयुक्त सैन्य अभ्यास पर कहा कि यह कोई जैसे-को-तैसा जवाब देने के लिए नहीं है। यह आपसी रिश्तों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत से नजदीकी रिश्ता रहा है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि