logo-image

दिल्ली में दरिंदगी, 2 लड़कियों से 5 नाबालिग ने किया गैंगरेप, 4 गिरफ्तार

बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में 5 नाबालिगों ने दो लड़कियों का उनके बॉयफ्रेंड के सामने कथित रूप से गैंगरेप किया। पीड़ित लड़कियों में से एक नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Updated on: 16 Sep 2016, 10:54 AM

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी एक बार फिर शर्मसार हुई है। बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके में 5 नाबालिगों ने दो लड़कियों का उनके बॉयफ्रेंड के सामने कथित रूप से गैंगरेप किया। पीड़ित लड़कियों में से एक नाबालिग है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

बाहरी दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र में पांच नाबालिगों ने एक किशोरी सहित दो लड़कियों का उनके बॉयफ्रेंड के सामने कथित रूप से गैंगरेप किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कल करीब साढ़े आठ बजे मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटी जहां लड़कियां और उनके पुरूष मित्र घूमने गये थे।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने एक लड़की को अपने पुरूष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा जिसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई की और उनके बंधक बना लिया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने मेट्रो स्टेशन के पास एकांत स्थान पर 17 और 18 वर्ष की इन लड़कियों का बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है। सभी आरोपियों के आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 376 (दुष्कर्म) और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।