कानपुर टेस्ट: आर अश्विन ने टेस्ट में पूरे किए 200 विकेट, जीत से भारत 6 विकेट दूर
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के आज चौथे दिन मैच शुरू होते ही भारत का दूसरा विकेट गिर गया। मुरली विजय 76 रन बनाकर खोया।
कानपुर:
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत और न्यूज़ीलैड के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन खेल ख़त्म होने तक न्यूज़ीलैंड का स्कोर 93/4 हो गया। वहीं अब इस मैच को जीतने के लिए आख़िरी दिन भारत को 6 विकेट और लेने होंगे। फिलहाल मिचेल स्टेंटनर 8 रन और ल्यूक रॉन्ची 38 रन क्रीज़ पर हैं। टी ब्रेक तक न्यूज़ीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे। चौथा विकेट रॉस टेलर(17 रन) का गिरा। वहीं इस विकेट के गिरते ही आर अश्विन ने अपने टेस्ट करियर के 200वां विकेट पूरे किए। इससे पहले केन विलियम्सन(25), मॉर्टम गुप्टल(0) और टॉम लॉथम(2) के विकेट आर अश्विन ने ही झटका।
इससे पहले भारत को चौथा दिन खेल शुरु होते ही एक के बाद एक तीन झटके लगे। पहले मुरली विजय 76 रन बनाकर आउट हुए हैं और फिर उनके बाद बैटिंग करने आए कप्तान कोहली भी 18 रन पर पोवेलियन लौट गए। भारत का चौथा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा ने 78 रन बनाए। पांचवा विकेट रहाने का गिरा। रहाणे ने 40 रन बनाए।
शुक्रवार को खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की क्रिज पर डटे हुए हैं। इस मैच में भारत ने अब तक मेहमान टीम पर 215 रनों की बढ़त बना ली है। आज भारत 159 रनो से आगे खेलने उतरी है।
चौथे दिन के खेल की मुख्य बिंदु-
न्यूज़ीलैंड का चौथा विकेट गिरा- रॉस टेलर (17 रन)
न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट गिरा
मार्टिन गुपटिल शुन्य पर आउट, न्यूजीलैंड को मिला 434 रनो का लक्ष्य
रोहित शर्मा का अर्धशतक, भारत को 380 से ज्यादा रनो की बढ़त
टीम इंडिया का 5वां झटका, अजिंक्य रहाणे 40 रन बना कर आउट
भारत ने लंच तक 308 रनों की बढ़त बनाई
चेतेश्वर पुजारा 78 रन बनाकर आउट
कप्तान कोहली 18 रन पर पोवेलियन लौटे
मुरली विजय 76 रन बनाकर आउट
मुरली विजय के अाउट होने से पहले दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक भी पूरे किए। आइए जानते हैं क्या रहे तीसरे दिन के टर्निंग पॉइंट्स:262 रनों पर समेट दी, उसके बाद चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच खेला जाएगा। भारत के लिए पहला टेस्ट मैच ऐतिहासिक है। टीम 500वां टेस्ट खेल रही है, जिसे वह यादगार बनाना चाहती है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य