logo-image

आईवीएफ के जरिए भैंस ने दिया बच्चे को जन्म, अब गेंडे की बारी

इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रिका के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम रूप से गर्भधारण के ज़रिये एक भैंस को जन्म दिलाया है।

Updated on: 24 Sep 2016, 10:08 AM

नई दिल्ली:

विश्व में लुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अनूठा प्रयोग किया है। इतिहास में पहली बार दक्षिण अफ्रिका के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम रूप से गर्भधारण के ज़रिये एक भैंस को जन्म दिलाया है। जी हां पहली बार आईवीएफ तकनीक के ज़रिये किसी जानवर का जन्म हुआ है।

हालांकि 40 साल पहले ही ये प्रयोग मनुष्यों के लिये किया जा चुका है और काफी सफल भी रहा है।

इस प्रयोग के बाद दक्षिण अफ्रिका के वैज्ञानिक काफी ख़ुश हैं और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में लुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए भी आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया जाएगा।