भारत के सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले नवाज, कहा- 'शांति की चाह को कमजोरी न समझें'
भारत ने LoC के पार जाकर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के इस कदम की निंदा की है। नवाज ने कहा, 'शांति की चाह को कमजोरी न समझें। वह देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।'
नई दिल्ली:
भारत ने LoC के पार जाकर आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत के इस कदम की निंदा की है। नवाज ने कहा, 'शांति की चाह को कमजोरी न समझें। वह देश की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।'
उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय सेना के अकारण और खुलेआम आक्रामक रवैये की निंदा करता हूं, जिसमें एलओसी पर पाकिस्तान के दो जवान शहीद हो गए।'
وزیراعظم نواز شریف کی ایل او سی پر بھارتی جارحیت کی مذمت pic.twitter.com/zDmvcvQc1f
— PML(N) (@pmln_org) September 29, 2016
पाकिस्तान ने भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से भी इनकार किया है। पाक वायुसेना ने कहा, भारत ने किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। हम अलर्ट हैं।'
भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि उरी हमले के बाद भारत ने बुधवार को सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस कार्रवाई को सेना और स्पेशल कमांडो ने अंजाम दिया है। डीजीएमओ रणबीर सिंह ने बताया कि आतंकियों को बहुत नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि उरी हमले के बाद सीमापार से आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश बढ़ गई है। जिसके खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकियों को ट्रेनिंग और हथियार दिए।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी