logo-image

आतंकवाद से निपटने की तैयारी, भारत और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास है जारी

27 सितंबर तक चलने वाले संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं पर्वतीय क्षेत्रों की जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसरजेंसी, आंतकवाद से लड़ने और आंतरिक वद्रोह से नपिटने का अभ्यास करेंगीं।

Updated on: 26 Sep 2016, 01:43 PM

नई दिल्ली:

आतंकवाद से निपटने की तैयारी के मद्धेनज़र भारत और अमेरिकी के बीच सेना का संयुक्त युद्ध अभ्यास जारी है। बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच चलने वाला ये सबसे लंबा युद्धाभ्यास है। संयुक्त युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसरजेंसी और आतंकवाद की चुनौती से निपटने का अभ्यास करेंगीं। संगठनात्मक रणनीति, ऑपरेशनल अनुभवों और तकनीकी का भी आदान-प्रदान होगा।

दोनों देशों के बीच चलने वाला युद्ध अभ्यास का यह 12वां संस्करण है, इससे पहले 2014 में चौबटिया छावनी में दोनों देशों की सेनाओं ने संयुक्त युद्धाभ्यास किया था। साल 2016 के इस युद्धाभ्यास में संयुक्त राष्ट्र के तय मानकों के अनुसार पहाड़ी इलाके में आतंकवाद रोधी और विद्रोह से निपटने का अभ्यास होगा। दो हफ्ते तक चलने वाले इस युद्ध अभ्यास में दोनों देशों की तरफ से 225-225 जवान शामिल हुए हैं।

27 सितंबर तक चलने वाले संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास में दोनों देशों की सेनाएं पर्वतीय क्षेत्रों की जटिल परिस्थितियों में काउंटर इंसरजेंसी, आंतकवाद से लड़ने और आंतरिक वद्रोह से नपिटने का अभ्यास करेंगीं। अत्याधुनिक हथियारों के संचालन की भी जानकारी जवानों की दी जाएगी। युद्धाभ्यास को इस तरह से योजनाबद्ध किया गया है कि दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां एक-दूसरे से संगठनात्मक, हथियारों, सैन्य उपकरणों एवं तकनीकी से जुड़कर आसानी से अभ्यास कर सके।