पंजाब चुनाव से पहले पार्टी नहीं बनाएंगे सिद्धू
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। प्रेस रिलिज जारी कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी।
नई दिल्ली:
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू कोई भी राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। प्रेस रिलिज जारी कर उन्होंने इस बात की जानकारी दी। सिद्धू ने कहा कि पार्टी खड़ी करने के लिए 2-3 साल का समय लगता है। पार्टी बनाकर वह बादल-अमरिंदर के खिलाफ वोट बांटना नहीं चाहते हैं। सिद्धू ने कहा कि सियासी मंच 'आवाज-ए-पंजाब' अभी भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि लुधियाना के बैंस बंधुओं, परगट सिंह के साथ शुरू किया गया सियासी मंच पंजाब में चुनाव तक बना रहेगा।
सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कुछ ही दिन पहले बताया था कि उनके पति पहले ही कह चुके हैं कि राज्य की जिम्मेदारी से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं है। इस बयान के बाद ऐसा लगने लगा है कि वे जल्द ही कपिल शर्मा के शो को भी आखिरी सलाम कर सकते हैं।
इससे पहले जुलाई महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वह पिछले 12 साल से बीजेपी के साथ जुड़े हुए थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर
-
Varuthini Ekadashi 2024: कब है बरूथिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व, पूजा विधि और कथा
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय