बेनकाब होगा पाक, यूएनजीए में भाषण के लिए न्यूयॉर्क पहुंची सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज न्यूयॉर्क पहुंचीं जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 26 सितंबर को भाषण देंगी। सुषमा अपने भाषण में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के साक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से साझा करेंगी।
न्यूयॉर्क:
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज न्यूयॉर्क पहुंचीं जहां वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में 26 सितंबर को भाषण देंगी। सुषमा अपने भाषण में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के साक्ष्य संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से साझा करेंगी।
Leading India's delegation to the 71st UNGA. EAM @SushmaSwaraj arrives in New York pic.twitter.com/hFJp0nImDR
— Vikas Swarup (@MEAIndia) September 24, 2016
यूएनजीए में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने एक दिन पहले कहा था कि पूरी दुनिया इस बात का इंतजार कर रही है कि आखिर विदेश मंत्री 26 सितंबर को क्या कहने वाली हैं।
जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना कैंप पर हमले के बाद भारत के कड़े तेवर को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत पर कई झूठे आरोप लगाए हैं। उन्होंने उरी हमले को कश्मीर में ज्यादती का परिणाम बताकर पाकिस्तान को बेकसूर साबित करने का प्रयास किया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यूएनजीए में कहा था कि भारत ने कश्मीर पर जबरन कब्जा कर रखा है और भारतीय सेना कश्मीर की जनता के साथ ज्यादती कर रही है। उन्होंने भारत पर साजिश रचने का भी आरोप लगाया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय