जस्टिस काटजू का बिहार पर विवादित बयान, सोशल मीडिया पर घिरे
काटजू ने अपने फेसबुक वॉल पर पड़ोसी मुल्क पकिस्तान से कहा अगर उन्हें कश्मीर चाहिए तो साथ में बिहार भी लेना होगा।
नई दिल्ली:
उरी आतंकी हमले से भारत जहां आहत है और पाक को विश्व स्तर पर अलग-थलग करने की बात कर रहा है। ऐसे में देश के पूर्व जज और पूर्व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। बिहारियों को लेकर उन्होंने मजाक किया है जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।
काटजू ने अपने फेसबुक वॉल पर पड़ोसी मुल्क पकिस्तान से कहा अगर उन्हें कश्मीर चाहिए तो साथ में बिहार भी लेना होगा। अपने पोस्ट में काटजू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी का जिक्र करते हुए लिखा है पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने भी आगरा वार्ता के दौरान पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के सामने यह ऑफर रखा था, लेकिन मूर्ख मुशर्रफ ने इसे रिजेक्ट कर दिया था। अब एक बार फिर से ये ऑफर है।
काटजू में अपने पोस्ट में कहा है कि अगर लोग मेरे बातों से आहत हैं तो वो बिहारियों पर जोक्स न बने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं।
काटजू इस बयान के बाद उनकी जमकर आलोचना हो रही है
काटजू के इस बयान पर भाजपा नेता रामेश्वर चौरसिया ने उन्हें आड़े हाथो लिया।उन्होंने कहा काटजू को पागलखाने भेज देना चाहिए, उन्होंने 10 करोड़ बिहारियों का मजाक उड़ाया है।'
अपने इस बयान पर सफाई देने हुए काटजू ने कहा है कि मैंने सिर्फ मजाक किया है क्या मैं मजाक भी नहीं कर सकता। मेरी उम्र 70 साल है और मैं खुद का भी मजाक उड़ाता हूं।
वहीं, काटजू की इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने भी काटजू पर हमला बोला। किसी ने काटजू के पोस्ट पर कमेंट किया 'काटजू साहब आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, बिहार ही क्यों पाकिस्तान आपको भी साथ ले जाए।'
एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया ' जब देश में आप जैसे बौद्धिक मौजूद है तो दुश्मनो की क्या जरूरत है'
जस्टिस काटजू इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सदी के महानायक अमीताभ बच्चन के लिए कहा था कि उनका दिमाग खाली है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय
-
Mangal Gochar 2024: मंगल के गोचर से इस राशि को मिलेगी अचानक नई नौकरी, जानें अपनी राशि का हाल
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Chanakya Niti For Success: चाणक्य की ये 10 बातें गांठ बांध लें जीवन में सफलता चूमेगी आपके कदम