logo-image

मां दुर्गा के गले का हार चोरी करते CCTV में कैद हुआ शख्स

मुंबई में चोर के बुलंद हौसलों का शिकार इस बार भगवान हुए हैं। जी हां, मुंबई के चारकोप में मां दुर्गा की मूर्ति के गले से एक शख्स ने हार चुरा लिए। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि मां के दरबार पहुंचा चोर पहले मां दुर्गा का चरण छूता है फिर वह गले का हार चोरी कर ले जाता है।

Updated on: 27 Sep 2016, 11:00 AM

मुंबई:

मुंबई में चोर के बुलंद हौसलों का शिकार इस बार भगवान हुए हैं। जी हां, मुंबई के चारकोप में मां दुर्गा की मूर्ति के गले से एक शख्स ने हार चुरा लिए। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि मां के दरबार पहुंचा चोर पहले मां दुर्गा का चरण छूता है फिर वह गले का हार चोरी कर ले जाता है। वारदात करीब डेढ़ बजे की है। जब मंदिर में कोई नहीं था।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक माता के गले से चोरी किये गए 3 हार सोने के नहीं थे उनपर गोल्ड प्लाटिंग की गई थी। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है।