सुशांत के साथ काम करने के लिए 'एक्साइटेड' है, तो इरफान के साथ काम करने के लिए 'नर्वस' है परिणीति
जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा होमी अदजानिया की अगली फिल्म 'तकदुम' में नजर आने वाली हैं।
Mumbai:
जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म डायरेक्टर होमी अदजानिया की अगली फिल्म 'तकदुम' में नजर आने वाली हैं। होमी अदजानिया की इस फिल्म में एक्टर इरफान खान के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड तो हैं पर नर्वस कुछ ज्यादा ही हैं।
परिणीति ने बताया, 'मैं बहुत घबराई हुई हूं, लेकिन साथ ही एक्साइटेड भी हूं। इरफान एक ग्लोबल आइकन हैं और उन्हें उनके काम के लिए जाना जाता है। सेट पर उनके साथ काम करना बहुत दिलचस्प होगा और बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा'।
साथ ही फिल्म 'तकदुम' में 'शुद्ध देसी रोमांस' की परिणीति और सुशांत सिंह राजपूत की जोड़ी तीन साल बाद फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगी। परिणीति ने कहा, 'मैं सुशांत के साथ दोबारा काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में एक साथ फिर से काम करना मजेदार होगा।' फिल्म 'तकदुम' के शूटिंग नवंबर में शुरू होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय