'आप' के विधायक पर 9 लाख रुपए ठगने का आरोप, सरीता सिंह ने बताया आरोप को आधारहीन
आम आदमी पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रही । नया मामला आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर से विधायक सरीता सिंह से जुड़ा है। दरअसल सरीता सिंह पर सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में 9 लाख रुपए लेने का आरोप लगा है।
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। नया मामला आम आदमी पार्टी की रोहतास नगर विधायक सरिता सिंह से जुड़ा है। दरअसल सरिता सिंह पर सरकारी नौकरी दिलाने के एवज़ में 9 लाख रुपए ठगने का आरोप लगा है। हलांकि सरीता सिंह इस आरोप को आधारहीन बता रही हैं।
शनिवार को शकील नाम के युवक और दो अन्य लोगों ने रोहतस नगर पुलिस स्टेशन में विधायक के खिलाफ शिकायत की थी। शकील खुद को 'आप' का कार्यकर्ता बता रहा है। वहीं नार्थ दिल्ली डीसीपी ए के सिंगला ने कहा कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विधायक सरिता सिंह ने अपनी सफाई में कहा कि शकील नक़ली हस्ताक्षर और लेटर पैड का इस्तमाल कर मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। सरिता की माने तो शकील ने इससे पहले भी इसी तर्ज पर 7.5 लाख रुपए का फर्जीवाड़ा किया था जिसके बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया था ।
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनो एक दुसरे पर जान मारने का आरोप लगा रहेेें है। इसलिए मामले की जांच किये बिना कुछ भी कर पाना मुश्किल है। इससे पहले विधायक सरिता सिंह ने भी मान सरोवर पार्क पुलिस स्टेशन में शकील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदें सोना-चांदी, भग्योदय होने में नहीं लगेगा समय
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय