logo-image

अखिलेश ने ट्वीट कर दी जानकारी, चाचा शिवपाल को लौटाएंगे मंत्रालय

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के दखल के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ मुलायम नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि शिवपाल यादव के मंत्रालय वापस किया जाएंगे जो उनसे छीन लिये गए थे।

Updated on: 17 Sep 2016, 01:50 PM

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के दखल के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कुछ मुलायम नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि शिवपाल यादव के मंत्रालय वापस किया जाएंगे जो उनसे छीन लिये गए थे। हालांकि टिकट बंटवारे में पहले से ही अपनी दखलंदाज़ी भी मांग रहे हैं। शनिवार को होने वाली बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।

हालांकि शिवपाल टिकट बांटने में अखिलेश के दखल के लिये मान नहीं रहे, लेकिन सुलह के बाद शिवपाल भतीजे अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की बात ज़रूर कह रहे हैं।

मुलायम ने इससे पहले गायत्री प्रजापति की भी वापसी की घोषणा भी की थी।

गौरतलब है कि पार्टी के अंदर पिछले कई दिनों से विवाद था लेकिन सतह पर पूरी तरह तब उभरा जब एसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर इसकी जिम्मेदारी शिवपाल को दे दिया था।