logo-image

मुंबई में चलती ऑटो रिक्शा में लगी आग, 2 महीने के बच्चे समते 8 झुलसे

रविवार देर रात मुंबई के शिवाजीनगर में चलती ऑटो रिक्शा में आग लग गयी। जिसके कारण ऑटो में सवार एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

Updated on: 26 Sep 2016, 07:48 AM

मुंबई:

रविवार देर रात मुंबई के शिवाजीनगर में चलती ऑटो रिक्शा में आग लग गयी। जिसके कारण ऑटो में सवार एक ही परिवार के 8 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। झुलसे हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

रविवार रात करीब 9 बजे शिवाजी नगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जा रही एक ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक ऑटो में सीएनजी का रिसाव हो रहा था और स्पार्क की वजह से ऑटो में आग लगी। जिससे ऑटो में सवार 8 लोग इस आग में झुलस गए। झुलसे हुए सभी लोगों को सायन अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहाँ उनकी हालात गंभीर बानी हुई है। इन 8 लोगों में 2 बच्चे भी शामिल हैं जिनकी उम्र महज 2 महीने बताई जा रही है।

शिवाजीपुलिस स्टेशन के सबइंस्पेक्टर सचिन सानप ने बताया कि 'घायल हुए ऑटो सवार दरअसल मुंबई से कर्नाटक एक फैमिली फंक्शन में शरीक होने जा रहे थे पर ऑटो में आग लग गयी। इन घायलों में कुल 8 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में 3 महिलायें और 5 बच्चे शामिल हैं'। अभी सभी की हालत गंभीर है।