झारखंड: दहेज के लिए 20 साल की युवती को जलाया, पुलिस ने करवाई थी शादी
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 50 दिन पहले, 20 साल की एक युवती ने अपने ब्वायफ्रेंड को बाजार में चप्पलों से पीट दिया था। क्योंकि उसे पता चला कि उसका ब्वायफ्रेंड शादीशुदा जिंदगी जीने के लिए 2 साल के रिलेशनशिप को तोड़ने का प्लान कर रहा था।
highlights
- पुलिस अधिकारियों ने ही थाने में इन दोनों की शादी करवा दी थी
- दहेज नहीं देने के कारण उसके ससुराल वालों ने आग लगा कर मार दिया
नई दिल्ली:
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 50 दिन पहले, 20 साल की एक युवती ने अपने ब्वायफ्रेंड को बाजार में चप्पलों से पीट दिया था। क्योंकि उसे पता चला कि उसका ब्वायफ्रेंड शादीशुदा जिंदगी जीने के लिए 2 साल के रिलेशनशिप को तोड़ने का प्लान कर रहा था।
पुलिस में मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ही थाने में इन दोनों की शादी करवा दी थी। लेकिन उस युवती ने कभी नहीं सोचा था कि पुलिस अधिकारियों के द्वारा करवाए गए उनकी शादी का अंत दहेज जैसी सामाजिक बुराई के कारण हो जाएगी।
पीड़िता के भाई ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि 20 साल की युवती को दहेज नहीं देने के कारण उसके ससुराल वालों ने आग लगा कर मार दिया। पीड़िता की पहचान सुनीता प्रधान के रूप में की गई है।
और पढ़ें: उप-राष्ट्रपति चुनाव Live: नायडू जीते, गोपालकृष्ण को 272 वोट से हराया
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने कहा, सुनीता को टाटा मेन अस्पताल में 2 अगस्त को 90 प्रतिशत जली अवस्था में भर्ती कराया गया था। गुरुवार रात को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा है कि पीड़िता के पति धनेश्वर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने कहा, 'हमलोगों ने सूचना पाई थी कि एक लड़की ने बाजार में एक लड़के को पीट दिया। पड़ताल में पता चला कि लड़की आरोपी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन लड़के के कुछ और ही प्लान थे। दोनों से सलाह मशविरे के बाद थाना परिसर के अंदर ही मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई।'
आपको बता दें कि बिहार और झारखंड में दहेज हत्या के मामले ज्यादा सामने आते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार देश में पिछले तीन साल में दहेज हत्या के 24,771 मामले दर्ज किए गए हैं।
और पढ़ें: असम: स्कूल शिक्षक ने छात्राओं के साथ खिंचवाई शर्मनाक तस्वीरें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि