कांग्रेस की दया पर निर्भर हूं, किसानों का कर्ज माफ नहीं किया तो दे दूंगा इस्तीफा: कुमारस्वामी
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के 'ऋणी' है ना कि राज्य की जनता के।
बेंगलुरू:
कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि वह कांग्रेस के 'ऋणी' है ना कि राज्य की जनता के। उन्होंने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस की सहमति के बिना कोई भी फैसला नहीं लिया जाएगा।
किसानों से आत्महत्या नहीं करने की अपील करते हुए सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि वह एक स्पताह के भीतर फसलों पर कर्ज को लेकर अपने फैसले का ऐलान करेंगे।
यह बता उन्होंने विधान सौदा में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 54वीं पुण्य तिथि पर मूर्ति पर माला पहनाते हुए कही।
कुमारस्वामी ने कहा, ' मैं राज्य की छ-साढ़े छ करोड़ की जनता पर निर्भर नहीं हूं। मुझे पर्याप्त जनादेश नहीं मिला और गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस की दया पर निर्भर हूं। किसानों को जान देने की जरूरत नहीं है, थोड़ा धैर्य रखें। हफ्तेभर में या तो कर्ज माफी का ऐलान करूंगा या अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं नहीं चाहता कि कोई मुझे कुर्सी छोड़ने के लिए कहे।'
#WATCH: K'taka CM HD Kumaraswamy says, "I asked people for clear mandate to do their bidding. But now, I am here indebted to Congress. Some ppl say that I had said that I wouldn’t take anyone’s support to form govt. Who are they to tell me? There are some compulsions in politics" pic.twitter.com/m8cGVbvNYy
— ANI (@ANI) May 27, 2018
भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने के 24 घंटे के भीतर किसानों की कर्ज माफी का ऐलान ना किये जाने पर सोमवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वाहन किया है। इस बंद को कई किसान संगठनों का समर्थन भी प्राप्त है।
इसे भी पढ़ें: 'एक परिवार को पूजने वाली कांग्रेस लोकतंत्र का सम्मान नहीं कर सकती'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें