छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षा बलों के साझा अभियान में 34 नक्सली गिरफ्तार
जिले की पुलिस, एसटीएफ, और डीआरजी ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था।
highlights
- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 34 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है
- सभी की गिरफ्तारी सुकमा के चिंतागुफा और फुलबागड़ी इलाके से हुई है
नई दिल्ली:
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 34 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी की गिरफ्तारी सुकमा के चिंतागुफा और फुलबागड़ी इलाके से हुई है।
दरअसल जिले की पुलिस, एसटीएफ, और डीआरजी ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान दो अलग- अलग इलाकों (चिंतागुफा और फुलबागड़ी) से 34 नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।
सुरक्षा बलों के लिए इसे बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरफ्तार माओवादी जन मिलिशया का सदस्य हैं। इनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
Chhattisgarh: 34 Naxals arrested from Chintagufa and Fulbagdi areas of Sukma district in a joint ops by district force, STF and DRG. pic.twitter.com/kBWtf7eDTi
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
बता दें कि इससे पहले भी बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 8 जून को सुरक्षा बलों की संयुक्त ऑपरेशन में 18 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया था।
सुकमा: बुरकापाल में CRPF हमले में शामिल 18 नक्सली गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: रोजे की वजह से उठे कमांडेंट इकबाल ने बांदीपोरा के संबल कैंप पर लश्कर हमला को किया नाकाम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य