logo-image

मणिपुर चुनाव : कांग्रेस सबसे बड़ा दल, भाजपा का अप्रत्याशित प्रदर्शन

मणिपुर विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को सर्वाधिक 28 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 21 सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता पाई है।

Updated on: 11 Mar 2017, 11:38 PM

नई दिल्ली:

मणिपुर विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस को सर्वाधिक 28 सीटों पर जीत मिली है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 21 सीटों पर जीत हासिल करने में सफलता पाई है।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को चार राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड के साथ आए। नेशनल पीपुल्स पार्टी और नगा पीपुल्स फ्रंट को 4-4 सीटें मिली हैं, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी को एक सीट मिली है। एक सीट निर्दलीय विधायक और एक ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को मिली है।

भाजपा के प्रवक्ता नोंगथोम्बम बिरेन ने वहीं भरोसा जताया है कि कांग्रेस की संख्या अधिक होने के बावजूद उनकी पार्टी अगले मंत्रिमंडल का गठन करेगी। उन्होंने कहा, 'लोगों ने भ्रष्टाचार और नागरिकों पर अत्याचार के खिलाफ मतदान किया है। हम यहां की जनता का हमें वोट देने के लिए धन्यवाद करते हैं।'

और पढ़ें: विधानसभा चुनाव परिणाम 2017:यूपी में बीजेपी को दो तिहाई बहुमत, मणिपुर, गोवा में कांग्रेस बनी सबसे बड़ी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार टी. चोऊबा की हार के बाद प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय नेता मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी ने कहा, 'लोगों ने बीते 15 वर्षो के विकास कार्यो की प्रशंसा की है। लोग शांति, स्थिरता, विकास और क्षेत्रीय एकता की सुरक्षा चाहते हैं।'

और पढ़ें: मणिपुर विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस 28, बीजेपी 21 सीटें जीती, छोटे दल बन सकते हैं किंग मेकर