logo-image

युवक ने दो गर्लफ्रेंड के साथ एक ही मंडप में रचाई शादी, दूल्हे ने कही ऐसी बात..पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

हैरानी की बात ये है कि दोनों लड़कियां इस शादी से बेहद खुश हैं, जबकि आमतौर पर स्थितियां इससे बिल्कुल उलट होती हैं. दो लड़कियों से शादी करने वाले युवक ने बताया कि वह दोनों लड़कियों से प्यार करता है.

Updated on: 29 Aug 2019, 10:46 AM

नई दिल्ली:

ये तो जगजाहिर है कि कोई भी महिला किसी अन्य महिला को अपने प्रेमी के साथ नहीं देख सकती है. दुनियाभर में ऐसे करोड़ों मामले हैं जिनमें ये देखा जाता है कि किसी पुरुष के जीवन में आई दूसरी महिला की वजह से उसके अपनों के साथ संबंध खराब हो जाते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरत में पड़ जाएंगे. ये पूरा मामला इंडोनेशिया का है, जहां एक शख्स ने एक ही मंडप में और एक ही समय अपनी दो प्रेमिकाओं के साथ शादी कर ली.

ये भी पढ़ें- आखिर दिन के उजाले में ही क्यों किया जाता है शवों का पोस्टमॉर्टम, काफी दिलचस्प है पीछे की मुख्य वजह

हैरानी की बात ये है कि दोनों लड़कियां इस शादी से बेहद खुश हैं, जबकि आमतौर पर स्थितियां इससे बिल्कुल उलट होती हैं. दो लड़कियों से शादी करने वाले युवक ने बताया कि वह दोनों लड़कियों से प्यार करता है और दोनों लड़कियां भी उससे बहुत प्यार करती हैं. ऐसे में वह दोनों में से किसी भी लड़की का दिल नहीं तोड़ना चाहता था इसलिए उसने दोनों लड़कियों से एक साथ शादी कर ली. इंडोनेशिया में हुई इस अनोखी शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें- नाबालिग BF से मिलने के लिए फ्लाइट पकड़कर 1442 किमी दूर चली गई 10वीं की छात्रा, हैरान कर देगा पूरा मामला

इंडोनेशिया के कानून के मुताबिक यहां का कोई भी नागरिक दो लड़कियों के साथ विवाह कर सकता है, बशर्ते वह दो बीवियों की सभी जरूरतों को पूरा कर सके और उनका अच्छे से ध्यान रख सके. इसके अलावा यहां के स्थानीय कानूनों के हिसाब से लड़की के परिवार वाले लड़कों को दहेज नहीं देते बल्कि लड़का पक्ष लड़की पक्ष को दहेज देता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी में भी दोनों लड़कियों के परिजनों को 5-5 हजार रुपये दिए गए थे.