भारत को 70 साल बाद भी आर्थिक आजादी नहीं मिली : माणिक सरकार
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने कहा कि भारतीयों को 70 साल पहले आजादी मिल गई थी, लेकिन लोगों को आर्थिक आजादी नहीं मिली है।
नई दिल्ली:
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मंगलवार को कहा कि हालांकि, भारतीयों को 70 साल पहले आजादी मिल गई थी, लेकिन 1947 से सत्ता पर काबिज दलों की दोषपूर्ण नीतियों के कारण लोगों को आर्थिक आजादी नहीं मिली है।
सरकार ने अगरतला में असम राइफल्स मैदान में तिरंगा फहराने के बाद कहा, 'भारत को 70 साल पहले ही आजादी मिल गई थी। भारतीयों को राजनीतिक आजादी मिल गई है, लेकिन उन्हें अभी तक आर्थिक आजादी नहीं मिली है।'
उन्होंने कहा, 'प्रमुख राजनीतिक दल अपने राजनीतिक फायदे के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं, खासतौर पर युवाओं को। धर्म और अन्य मुद्दों के नाम पर लोगों के बीच दीवारें खड़ी की जा रही हैं।'
उन्होंने कहा कि देश की दौलत मुठ्ठीभर लोगों के हाथों में है, जबकि अधिकांश लोगों की स्थिति खराब है।
सरकार ने कहा कि वाम मोर्चा सरकार संपूर्ण विकास के लिए वैकल्पिक नीतियों पर काम कर रही है, लेकिन उसे केंद्र से समर्थन और आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा।
माकपा नेता माणिक सरकार 19 वर्षो से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं।
और पढ़ें: लालू यादव बोले, मोदी सरकार का 'सर्जिकल स्ट्राइक' ढोंग
और पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर आरएसएस नेता की अपील, 'चीनी सामान का करें बहिष्कार'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी