logo-image

मणिपुर के उप मुख्यमंत्री गइखंगम पर आतंकी हमला, एक कमांडो घायल

मणिपुर के उप मुख्यमंत्री गइखंगम पर तामेंगलोंग जिले में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए।

Updated on: 21 Feb 2017, 09:02 PM

नई दिल्ली:

मणिपुर के उप मुख्यमंत्री गइखंगम पर तामेंगलोंग जिले में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। उनपर एक जनजातीय आतंकी संगठन के घात लगाकर जानलेवा हमला किया। माना जा रहा है कि ये हमला एनएससीएन-आईएम ने किया है।

गइखंगम तामेंगलोंग जिले के नामकलोंग में सुबह करीब 10.30 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करने जा रहे थे। वो राज्य के गृहमंत्री भी हैं।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने मंत्री गइखंगम के काफिले पर दो जगहों पर गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक पुलिस कमांडो वाई. दिनेश को दाहिने जांघ में चोट आई।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद गइखंगम का काफिला कई मिनट तक फंसा रहा। गृहमंत्री और उनका साथ चल रहे नेता अतिरिक्त सुरक्षाबलों के पहुंचने पर ही सभास्थल की ओर रवाना हुआ।

और पढ़ें: मायावती ने साधा निशाना, कहा- पीएम मोदी पहले बीजेपी शासित राज्यों में बनवाएं श्मशान

व्यापक सुरक्षा इंतजाम के साथ गइखंगम ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के खोउपुम में चुनावी सभा को संबोधित किया। पुलिस ने कहा कि सोमवार को आतंकवादी समूह के कुछ कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को चुनावी सभा में भाग नहीं लेने की चेतावनी दी थी।

कुछ साल पहले गइखंगम उन निर्वाचित जनजातीय प्रतिनिधियों में थे जिन पर कथित तौर पर नागा एकीकरण की मांग वाले ज्ञापन पर हस्ताक्षर का दबाव बनाया गया था। गइखंगम ने बाद में कहा था कि उन्होंने इस पर दबाव के तहत हस्ताक्षर किया था।

और पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: चौथे चरण के लिए थमा प्रचार, राहुल, अखिलेश, अमित शाह, मायावती ने दिखाया दम

गइखंगम नेशनलिस्ट सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन-आईएम) के मुखर विरोधी रहे हैं। कुछ महीने पहले गइखंगमम व कुछ अन्य मंत्रियों पर उखरुल जिले में हथियार बंद आतंकियों ने हमला किया था।

और पढ़ें: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी का ऐलान '99 रुपए में एक साल के लिए जियो प्राइम मेंबरशिप देंगे'

और पढ़ें: स्मृति ईरानी मार्कशीट मामला: दिल्ली हाई कोर्ट ने सीआईसी के आदेश पर लगाई रोक

और पढ़ें: J&K: शाही शादी पर सरकार की पाबंदी, तय की मेहमानों की संख्या