असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ का कहर, 225 जानवरों की मौत
काजीरंगा नेशनल पार्क में 225 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है। शनिवार तक काजीरंगा का 30 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डुबा हुआ है।
नई दिल्ली:
असम में फिर से बाढ़ ने खतरनाक रूप ले लिया है, जिसके चलते काजीरंगा नेशनल पार्क में 225 जंगली जानवरों की मौत हो चुकी है।
काजीरंगा नेशनल पार्क के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शनिवार तक काजीरंगा का 30 फीसदी हिस्सा बाढ़ में डुबा हुआ है।
इसी महीने इससे पहले काजीरंगा के निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया था कि सीजन में आई पहली बाढ़ में नेशनल पार्क का 70 फीसदी हिस्सा डूब गया था और 105 जंगली जानवरों की मौत हुई थी।
सिंह ने कहा था, 'बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन बहुत धीमी गति से। काजीरंगा से बाढ़ के पूरी तरह खत्म होने में अभी कुछ और दिन लगेंगे।'
मृत जानवारों में 178 हिरन, 15 गैंडे, चार हाथी और एक चीता शामिल हैं। लेकिन बाढ़ पूरी तरह खत्म हो, उससे पहले ही फिर से भीषण बाढ़ आ गई, जिससे असम के 25 जिले और 33 लाख लोग प्रभावित हैं।
और पढ़ें: असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 65 के पार, सीएम ने दिए राहत में तेजी के आदेश
बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में मकान और सरकारी इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, सड़कें धंस गई हैं और पुल बह गए हैं।
बाढ़ के चलते पूरा पूर्वोत्तर भारत देश के बाकि हिस्से से कटा हुआ है और मालदा और अलीपुरद्वार से आगे रेलगाड़ियों का संचालन भी पूरी तरह ठप है।
2012 में आई बाढ़ में काजीरंगा नेशनल पार्क में 793 वन्यपशुओं की मौत हो गई थी, जबकि पिछले साल 503 जंगली जानवर बाढ़ की भेंट चढ़ गए थे।
और पढ़ें: बाढ़ का कहर जारी, बिहार, UP, बंगाल, असम में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा