सपने में दिखें ये 10 चीजें, तो समझिए होने वाले हैं मालामाल.. जल्द बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा
आमतौर पर हम सपनों में दिखने वाली चीजों को इग्नोर कर देते हैं.
New Delhi:
सोते वक्त नींद में हम सभी सपने देखते हैं. नींद में आने वाले सपनों में हमें कई चीजें दिखती हैं, लेकिन हमें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि वे हमारे जीवन में आने वाले सुख और दुख का संकेत होता है. आमतौर पर हम सपनों में दिखने वाली चीजों को इग्नोर कर देते हैं. इस खबर को पढ़ने के बाद आप नींद में दिखने वाले सपनों को कभी इग्नोर नहीं करेंगे. दरअसल आज हम आपको सपने में दिखने वाली कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो निश्चित तौर पर आपके लिए काफी सुखद होंगे.
ये भी पढ़ें- आज ही निपटा लें अपने सभी शुभ काम.. कल से शुरू हो रहा है खरमास, जानें क्या करें-क्या न करें
हम आपको सपने में दिखने वाली ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको जबरदस्त धन लाभ का संकेत देता है. सपने में दिखने वाली ये चीजें इशारा करती हैं कि आप पर मां लक्ष्मी की बंपर कृपा है और आप बहुत जल्द ही मालामाल होने वाले हैं. चलिए अब आपको बताते हैं कि ये कौन-सी 10 चीजें हैं, जो आपको ढेर सारी खुशियां देंगे.
1. सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखे तो समझिए कि मां लक्ष्मी ने आप पर कृपा बना रखी है.
2. सफेद सांप दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है. ये पैतृक संपत्ति मिलने की ओर इशारा करता है.
3. सपने में आपको शंख की आवाज सुनाई दे तो ये शुभ संकेत हैं. इसके अलावा यदि आप सपने में भगवान के पास शंख रखा हुआ देखते हैं तो ये खुशियों का संकेत है.
4. सपने में उल्लू दिखना भी काफी लाभदायक है.
5. सफेद रंग का उल्लू दिखे तो ये और भी जबरदस्त शुभ संकेत होते हैं.
6. नींद में यदि आपको पके हुए गेहूं दिखे तो समझिए समृद्धि आपका इंतजार कर रही है.
7. खेत में लहराती फसल दिखना मां लक्ष्मी और अन्नपूर्णा देवी की कृपा का संकेत है.
8. उड़ता हुआ मोर दिखना भी आपकी खुशियों की ओर इशारा करता है. ये समृद्धि का संकेत देता है.
9. सपने में कोई ऐसा धन दिखाई दे जो जमीन में गड़ा हुआ है तो समझिए मां लक्ष्मी पर आप पर बहुत जल्द ही कृपा बरसाने वाली हैं.
10. सपने में कोयले का ढेर दिखना भी काफी शुभ माना जाता है.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां