logo-image

Youth Olympics 2018 हॉकी : भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया से मिली हार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को यूथ ओलम्पिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Updated on: 11 Oct 2018, 04:20 PM

ब्यूनस आयर्स:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (अंडर-18) को यूथ ओलम्पिक खेलों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूल राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। बुधवार देर रात खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4-3 से मात दी। पूल-बी में शामिल भारतीय टीम का अगला मुकाबला कनाडा से होगा।

दूसरे ही मिनट में डेविस मिलेस की ओर से दागे गए गोल से ऑस्ट्रेलिया ने अपना खाता खोला। अगले ही मिनट में कोलिंस जेम्स ने गोल कर अपनी टीम को भारत के खिलाफ 2-0 की बढ़त दे दी।

भारत के लिए छठे मिनट में विवेक सागर प्रसाद ने गोल किया और टीम का स्कोर 1-2 कर दिया। दूसरे हाफ में एलेस्टर मरे ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीसरा गोल किया और उसे 3-1 से आगे कर दिया।

जीत की कोशिश में लगी भारतीय टीम के लिए विवेक ने एक बार फिर गोल किया और टीम का स्कोर 3-2 कर दिया। इसी पर ब्रेडली मारियास ने गोल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 4-2 की बढ़त दे दी।

और पढ़ें : Youth Olympics 2018: सौरभ चौधरी ने 10मीं. पिस्टल इवेंट में भारत के लिए जीता गोल्ड मेडल

शिवम आनंद ने कुछ देर बाद भारत के लिए इस मैच का तीसरा गोल दागा और उसका स्कोर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-3 किया। इसके बाद हालांकि भारतीय टीम और कोई गोल नहीं दाग पाई और उसे इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा।