logo-image

निशानेबाजी: ISSF जूनियर विश्व कप में विवान कपूर ने जीता कांस्य पदक

भारत के विवान कपूर ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में शुक्रवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

Updated on: 23 Mar 2018, 05:01 PM

सिडनी:

भारत के विवान कपूर ने अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) जूनियर विश्व कप में शुक्रवार को पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।

छह खिलाड़ियों के फाइनल में जब 16 साल के इस युवा निशानेबाज ने जब 45 शॉट के फाइनल में 40 में से 30 शॉट निशाने पर लगा दिए तब उनका पोडियम पर जाना तय हो गया।

इटली के माटेओ मारोंगियू ने स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह और चीन के यिलियू ओयुयांग 39 के स्कोर पर बराबर रहे थे जिसके बाद शूट ऑफ में माटेओ ने स्वर्ण पदक जीता।

और पढ़ेंः IPL 2018: क्या आईपीएल के 11वें सीजन में दिल्ली दिखाएगा 'डेयर' देखिए पूरी टीम

विवान ने इसके बाद अपने खाते में दूसरा कांस्य पदक डाला। उन्होंने लक्ष्य श्योराण, अली अमन इलाही के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

विवान, लक्ष्य और अली ने कुल मिलाकर 328 का स्कोर किया। यह तिगड़ी आस्ट्रेलिया (331) और चीन (335) से पीछे रही।

व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में विवान ने 113 का स्कोर किया और पांचवें स्थान के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और तीन कांस्य पदक अपनी झोली में डाले हैं और वह पदक तालिका में चीन के बाद दूसरे स्थान पर है। चीन पांच स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य के साथ पहले स्थान पर है।

और पढ़ेंः IPL 2018: किंग्स इलेवन पंजाब में युवराज सिंह की फिर हुई वापसी, देखिए पूरी टीम