Roger Federer Birthday: जानिए ग्रैंड स्लैम बादशाह रोजर फ़ेडरर के 5 खास रिकॉर्ड
8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल में जन्मे फेडरर अब तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं।
नई दिल्ली:
स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर का आज जन्मदिन है। फेडरर आज 37 साल के हो गए। 8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल में जन्मे फेडरर अब तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। फेडरर ने सन 1992-93 में स्विस इंडोर टूर्नामेंट में बाल बॉय की भूमिका भी निभाई थी। महान खिलाड़ियों में शुमार फेडरर को सन 2017 में डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है।
आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके कुछ रिकॉर्ड के बारे में..
1-उन्होंने अब तक 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है। यही नहीं अपने कैरियर में जीते खिताबों की संख्या भी वो 97 तक पहुंचा चुके हैं।
2-8 अगस्त 1981 को स्विट्जरलैंड के बसेल में जन्मे 6 फुट 1 इंच के दाएं हाथ के खिलाड़ी फेडरर कुल मिलाकर अब तक 303 हफ्तों तक नम्बर वन खिलाड़ी रहे हैं। इनमें लगातार 237 हफ्तों तक नम्बर वन रहने का रिकॉर्ड भी शामिल है।
3- फेडरर अब तक वो कुल 30 बार किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। इनमें 10 बार तो वो लगातार फाइनल में पहुंचे हैं।
और पढ़ें: Ind Vs Eng: सचिन तेंदुलकर की विराट कोहली को सलाह, कहा- अपने दिल की सुनो
4- वह 6 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2004, 2006, 2007, 2010, 2017, 2018) 1 बार फ्रेंच ओपन (2009) रिकॉर्ड 8 बार बिम्बल्डन (2003, 2004, 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2017) 5 बार यूएस ओपन (2004, 2005, 2006, 2007, 2008) के खिताब शामिल हैं।
और पढ़ें: Roger Federer Birthday: रोजर फ़ेडरर बजाते हैं पियानो, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें
5-डबल्स में भी वो 8 खिताब अपने नाम कर चुके हैं, साथ ही 2008 के बीजिंग ओलम्पिक में भी वो डबल्स का स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। यही नहीं अपने देश को 2014 में डेविस कप और दो बार (2001, 2018) में होपमैन कप भी जीता चुके हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह