एपीआईएस इंडिया की ब्रैंड एम्बेसेडर बनीं सिंधु
ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु को एपीआईएस इंडिया का ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है।
नई दिल्ली:
ओलम्पिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु को एपीआईएस इंडिया का ब्रैंड एम्बेसेडर बनाया गया है। एपीआईएस हिमालय के तहत एपीआईएस इंडिया शहद की निर्माता, विक्रेता और निर्यातक कंपनी है।
भारत की 21 वर्षीया बैडमिंटन खिलाड़ी ने अपने एक बयान में कहा, "मैंने एपीआईएस इंडिया के साथ स्वयं को एक पहचान दी है। हम दोनों का विश्वास अपना बेहतरीन काम करना और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वयं को साबित करना है। यह एक ऐसा साझेदारी है, जो एक खिलाड़ी को सही दिशा में जाने के लिए मदद देती है और सभी चिंताओं को खेल के मैदान के बाहर रखती है।"
इस साझेदारी के बारे में एपीआईएस के संयुक्त प्रबंधन निदेशक अमित आनंद ने कहा, "सिंधु की उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और जुनून का फल है, जिससे उन्होंने देश को गौरवांन्वित किया है और देश का प्रतिनिधित्व किया है।"
घरेलू बाजार पर ध्यान देते हुए कंपनी ने दो नए प्रकार के शहद- एपीआईएस हिमालया और एपीआईएस हिमालया गोल्ड पेश किए हैं। शहद के अलावा एपीआईएस इंडिया कुकीज और चायपत्तियों का निर्माता भी है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह