फीफा अंडर-17 विश्व कप : अमेरिका ने भारत को 3-0 से मात दी
भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है।
नई दिल्ली:
भारत को फीफा अंडर-17 विश्व कप के पहले मैच में शुक्रवार को अमेरिका के हाथों ग्रुप-ए में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिका ने पहले हाफ में एक गोल किया, जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारतीय टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।
मैच का पहला गोल अमेरिका के कप्तान जोस सर्जेट ने 30वें मिनट में किया। दूसरे हाफ में 51वें मिनट में क्रिस डर्किन और 84वें मिनट में एंड्रयू कार्लेटोन ने गोल दागे।
अमेरिका ने पूरे मैच में भारत पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम अपने दोनों छोर पर मुस्तैद नहीं रह सकी जिसकी वजह से अमेरिका को मौके मिले।
और पढ़ें: कारोबारियों को मोदी सरकार का तोहफा, GST रिटर्न अब हर तीन महीने में
भारत ने भी कुछ करीबी मौके बनाए, लेकिन वह उन्हें गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
और पढ़ें: भारतीय नौसेना ने अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों के हमले को किया नाका
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि