logo-image

CWG 2018: भारत के 5 सबसे कम आबादी वाले राज्यों से 45 प्रतिशत खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में मंगलवार से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल पूरी तरह तैयार है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल 217 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

Updated on: 04 Apr 2018, 01:22 PM

नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में मंगलवार से शुरू होने जा रहे राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों का दल पूरी तरह तैयार है। इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के कुल 217 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

दरअसल भारत से 218 खिलाड़ियों के दल को जाना था लेकिन टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष पर बलात्कार समेत कई गंभीर आरोप लगने के बाद उनका नाम हटा दिया गया।

भारत की तरफ से जिन 217 खिलाड़ियों का दल ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ है उसमे हरियाणा, पंजाब, केरल, झारखंड और मणिपुर राज्यों से 45% खिलाड़ी है। यह इसलिए भी महत्वपुर्ण है क्योंकि देश के कुल आबादी में इन 5 राज्यों का योगदान सिर्फ 9% है।

2017 खिलाड़ियों के दल में इस बार हरियाणा से 33, पंजाब से 28, केरल से 19, झारखंड से 9 और मषिपुर से 9 खिलाड़ी हैं।

जहां केवल 5 राज्यों से 45 प्रतिशत खिलाड़ी हैं तो वहीं बिहार, हिमाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, त्रिपुरा से एक भी खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है।