logo-image

हॉकीः भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता एशिया कप, मैच लाइव टेलीकास्ट न होने से निराश

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान में एशिया कप का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया, लेकिन महिला हॉकी टीम के किसी भी मैच का लाइव प्रसारण नहीं होने से निराश है।

Updated on: 07 Nov 2017, 08:19 AM

नई दिल्ली:

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को जापान में एशिया कप का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया, लेकिन महिला हॉकी टीम अपने किसी भी मैच का टेलीविजन पर लाइव प्रसारण नहीं होने से निराश है।

भारतीय टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक ने मीडिया को बताया, 'एशिया कप के चैंपियन बनने के बाद हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। पुरुषों की हॉकी टीम ने सिर्फ स्वर्ण पदक जीता है और अब हमने भी ऐसा किया है।'

उन्होंने कहा, 'हालांकि, मैं थोड़ी निराश हूं क्योंकि हमारा मैच पुरुषों की तरह टेलीविज़न पर लाइव प्रसारित नहीं किया गया था।'

उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से अपने कोच के साथ इस मामले में बात करेंगे कि महिला हॉकी टीम को भी ऊपर उठाया जाना चाहिए। हमारी रैंकिंग भी रोज बेहतर हो रही है। हम भी पुरुषों की टीम की स्थिति के लायक हैं।'

एक और खिलाड़ी ने कहा कि अपने मैचों को लाइव दिखाने से मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के परिणाम आते हैं।

उसने कहा, 'यदि हमारे मैच भी लाइव हों तो अधिक लोग इसे देखेंगे, हमें जितना अधिक सपोर्ट मिलेगा, हम उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

और पढ़ेंः महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये देगा हॉकी इंडिया

इसके अलावा, भारत की जीत में प्रमुख भूमिका निभाने वाली गोलकीपर सविता पुनिया ने कहा कि वे टेलीविजन पर लाइव नहीं होने से परेशान हैं।

उन्होेंने कहा, 'इस तरह के मैचों में बहुत ही कम संभावनाएं होती है जब भारतीय जनता को यह जानना चाहिए कि महिला हॉकी टीम कितनी अच्छी है और उन्हें सुधार की आवश्यकता कहां है। हम इस समस्या से कहीं न कहीं हर्ट हुए हैं लेकिन यह दूसरा मामला है।

उन्होंने कहा, जब हम मैदान में खेल रहे हैं तो हम इस समस्या को अपने साथ नहीं ले सकते। हमें उस समय अपने मैच पर ध्यान देना होगा।'

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामिगहारा कावासाकी स्टेडियम में चीन को 5-4 से हराकर रविवार को इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम इस महाद्वीप की चैंपियन हो गई है और इस नाते उसे अगले साल होने वाली विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता में जगह बना ली।

और पढ़ेंः T-20 सीरीज का फाइनल मुकाबला आज, न्यूजीलैंड से टीम इंडिया को बदला लेने का मौका