logo-image

वैश्विक गिरावट का शिकार हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स निफ्टी लुढ़के

गुरुवार शेयर बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स में सुबह 192.55 की गिरावट के साथ 30,466.82 के स्तर पर हुई।

Updated on: 18 May 2017, 11:32 AM

नई दिल्ली:

बुधवार को शेयर बाज़ार में छाई तेज़ी गुरुवार को काफूर हो गई। सुबह शेयर बाज़ार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स में सुबह 192.55 की गिरावट के साथ 30,466.82 के स्तर पर हुई।

वहीं, निफ्टी ने भी 72.55 की गिरावट के साथ 9,453.20 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत हुई। सुबह 11 बजे करीब सेंसेक्स आधा प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दिया जबकि लगभग इसी समय निफ्टी भी 0.70 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

अमेरिकी बाज़ार

बुधवार को शेयर बाज़ार में आई भारी गिरावट के साथ बंद हुए जिसका असर भारतीय शेयर बाज़ार पर भी दिखाई दे रहा है। ट्रंप प्रशासन के आर्थिक सुधार एजेंडे पर संशय के बीच बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार तेज़ गिरावट के साथ बंद हुए थे।

IBM की रिपोर्ट- मुश्किल में स्टार्टअप, पहले 5 सालों में 90% पर लग जाता है ताला

क्रेन फंड्स एडवाइजर्स के मुख्य निवेश अधिकारी ब्रेंडन अहर्न ने बताया, 'कर सुधार, बुनियादी खर्च, स्वास्थ्य देखरेख में सुधार और व्यापार समझौते नहीं होने की संभावना से बाजार में गिरावट रही।'

अमेरिका का डॉउ जोंस इंडस्ट्रियल में 372.82 अंकों की तेज गिरावट की गई। वहीं नैस्डेक 158.63 अंकों यानी 2.57 फीसदी की गिरावट के साथ 6,011.24 पर रहा।
वहीं, यूरोपियन और एशियाई समेत सभी वैश्विक शेयर बाज़ार लाल निशान में है।

सेक्टोरअल इंडेक्स

वैश्विक गिरावट के दबाव में शेयर बाज़ार के सभी सेक्टर लाल निशान में दिखाई दे रहे हैं। निफ्टी आईटी को छोड़ सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी आईटी 1.30% की तेज़ी देखी जा रही है।

 

बीएसएनएल ने फेसबुक के साथ किया करार, गांवों-गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट

निफ्टी बैंक 1 फीसदी नीचे, ऑटो डेढ़ फीसदी, फाइनेंशियल सर्विस करीब 1 फीसदी, एफएमसीजी 1 फीसदी, मीडिया करीब 1 फीसदी, मेटल डेढ़ फीसदी, फार्मा आधा फीसदी, पीएसयू बैंक करीब डेढ़ फीसदी, निजी बैंक भी करीब 1 फीसदी, रियल्टी ढाई फीसदी के करीब गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। 

वहीं, ऑयल एंड गैस 1 फीसदी और पावर 1 फीसदी समेत सभी करीब इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि मिडकैप स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सबसे ज़्यादा चढ़ने/गिरने वाले शेयर

टीसीएस 2.10%, विप्रो 1.85%, टेक महिंद्रा 1.58%, इंफोसिस 0.66%, ल्युपिन 0.62% के शेयरों में तेज़ी देखी जा रही है। जबकि हिंडाल्को -2.89%, यस बैंक -2.60%, अल्ट्रा सीमेंट -1.98%, आयशर मोटर्स -1.94%, टाटा मोटर्स -1.69% में सबसे ज़्यादा तेज़ गिरावट देखी जा रही है।

(इनपुट IANS से भी)

यह भी पढ़ें: रजनीकांत अपने से 36 साल छोटी हुमा कुरैशी के साथ इस फिल्म में फरमाएंगे इश्क

IPL से जुड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें