शेयर बाजार में रही मामूली तेजी, सेंसेक्स 13 अंक ऊपर बंद
सेंसेक्स 12.53 अंकों की तेजी के साथ 36,386.61 पर और निफ्टी 1.75 अंकों की तेजी के साथ 10,906.95 पर बंद हुआ.
मुंबई:
शेयर बाजारों में शुक्रवार को हल्की तेजी रही. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 12.53 अंकों की तेजी के साथ 36,386.61 पर और निफ्टी 1.75 अंकों की तेजी के साथ 10,906.95 पर बंद हुआ. बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.5 अंकों की तेजी के साथ 36,417.58 पर खुला और 12.53 अंकों या 0.03 फीसदी तेजी के साथ 36,386.61 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,469.98 के ऊपरी स्तर और 36,218.33 के निचले स्तर को छुआ.
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में गिरावट रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 118.94 अंकों की गिरावट के साथ 15,023.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 106.92 अंकों की गिरावट के साथ 14,504.60 पर बंद हुआ.
एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.65 अंकों की तेजी के साथ 10,914.85 पर खुला और 1.75 अंकों या 0.02 फीसदी तेजी के साथ 10,906.95 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,928.20 के ऊपरी और 10,852.20 के निचले स्तर को छुआ.
बीएसई के 19 में से तीन सेक्टरों ऊर्जा (2.69 फीसदी), तेल और गैस (0.36 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.14 फीसदी) में तेजी रही.
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - दूरसंचार (3.83 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (2.00 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.42 फीसदी), रियल्टी (1.22 फीसदी) और औद्योगिक (1.12 फीसदी).
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए