बाजार में गिरावट, 4 दिन में डूबे 6.4 लाख करोड़ रुपये
अमेरिका और उत्तर कोरिया में संभावित युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। इसका खमियाजा भारतीय शेयरधारकों को भी उठाना पड़ रहा है।
नई दिल्ली:
अमेरिका और उत्तर कोरिया में संभावित युद्ध का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी नजर आ रहा है। इसका खमियाजा भारतीय शेयरधारकों को भी उठाना पड़ रहा है।
पिछले चार दिनों के ट्रेडिंग सेशन में भारतीय निवेशकों को करीब 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 6.4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
डीलर्स का कहना है कि भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद, सेबी द्वारा मंगलवार से 331 शैल कंपनियों को ट्रेडिंग से रोकना और कॉर्पोरेट सेक्टर में कमजोरी के चलते भी इस सप्ताह बाजार को नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें: EPFO : अब जॉब बदलेंगे तो पीएफ अकाउंट होगा खुद-ब-खुद ट्रांसफर
रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के निवेशकों को करीब एक ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 640 खरब 85 अरब रुपये का नुकसान हो चुका है।
7 अगस्त को यह अपने सर्वोच्च स्तर, 139.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। बाजार का मार्केट कैप 6 जुलाई को 133 लाख करोड़ रुपये था।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप अब 133.1 लाख करोड़ रुपये है। शुक्रवार को सेंसेक्स में 318 अंकों की गिरावट के साथ 31214 अंको के करीब बंद हुआ।
यह पिछले महीनों का इसका निम्नतर स्तर है। निफ्टी में 1.1 फीसदी यानी करीब 109 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी 9711 अंकों पर बंद हुआ। इस सप्ताह में सेंसेक्स में कुल 1100 अकों की गिरावट दर्ज हुई है।
यह भी पढ़ें: आर्थिक सर्वेक्षण में मोदी सरकार ने माना, 7.5 प्रतिशत जीडीपी दर हासिल करना मुश्किल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Farzi 2 Shooting: कब शुरू होगी फर्जी 2 की शूटिंग, एक्ट्रेस राशि खन्ना ने दिए हिंट
-
Taapsee Pannu Photos: सीक्रेट शादी के बाद तापसी पन्नू ने साड़ी में शेयर की पहली फोटोज, फैंस ने स्पॉट की इंगेजमेंट रिंग
-
Ayushmann Khurrana: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आयुष्मान खुराना ने दिखाई दरियादिली, किया ये जरूरी काम
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए