शेयर बाजार: सेंसेक्स में 265 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का
देश के शेयर बाजारों में पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 265.83 अंकों की गिरावट के साथ 31,258.85 पर और निफ्टी 83.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,754.35 पर बंद हुआ।
highlights
- सेंसेक्स ने 31,641.81 के ऊपरी स्तर और 31,220.53 के निचले स्तर को छुआ
- एनएसई का निफ्टी भी 83.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,754.35 पर बंद हुआ
नई दिल्ली:
देश के शेयर बाजारों में पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 265.83 अंकों की गिरावट के साथ 31,258.85 पर और निफ्टी 83.05 अंकों की गिरावट के साथ 9,754.35 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 85.25 अंकों की तेजी के साथ 31,609.93 पर खुला और 265.83 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 31,258.85 पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,641.81 के ऊपरी स्तर और 31,220.53 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 221.03 अंकों की गिरावट के साथ 14,987.43 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 158.86 अंकों की गिरावट के साथ 15,459.09 पर बंद हुआ।
और पढ़ें: मंगलवार को बंद रहेंगे सरकारी बैंक, आज ही निपटा लें ज़रुरी काम
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.85 अंकों की गिरावट के साथ 9,864.25 पर खुला और 83.05 अंकों या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 9,754.35 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,884.35 के ऊपरी और 9,740.10 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 सेक्टरों में से सभी में गिरावट रही। इसमें सूचना प्रौद्योगिकी (2.04 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.89 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (1.61 फीसदी), तेल एवं गैस (1.57 फीसदी) और बिजली (1.53 फीसदी) प्रमुख रहे।
और पढ़ें: यामाहा फेजर 250 भारत में लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य