logo-image

1200 अंकों की गिरावट से शेयर बाजार में 'अमंगल' की शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी ने किया निराश

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का भारतीय बाजार पर असर, सेंसेक्स 1200 अंक नीचे खुला और निफ्टी में 350 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

Updated on: 06 Feb 2018, 11:11 AM

नई दिल्ली:

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट का भारतीय बाजार पर असर, सेंसेक्स 1200 अंक नीचे खुला और निफ्टी में 350 अंक की गिरावट दर्ज की गई है।

बजट के बाद से शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है। इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। 

पिछले दो दिनों में शेयर मार्केट में गिरावट के कारण निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 

सोमवार को सेंसेक्‍स में 500 से ज्‍यादा अंकों की गिरावट रही।

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। डॉव जोंस में 1,175 अंक नीचे लुढ़क गया। बीबीसी के मुताबिक, डॉव जोंस सोमवार को 1,175 अंकों यानी 4.6 फीसदी की गिरावट के साथ 24,345.75 पर बंद हुआ।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'राष्ट्रपति का ध्यान हमारे दीर्घकालीन आर्थिक मूलभूत तत्वों पर हैं, जो मजबूत बने रहेंगे।'

यह गिरावट 2008 के आर्थिक संकट के बाद बाजार की अब तक की एकदिनी बड़ी गिरावट है। 2008 में डॉव जोंस 777.68 अंक टूट गया था।

इस गिरावट के कारण एशियाई बाज़ारों में भी गिरावट देखी जा रही है।

शुरुआती कारोबार में निक्केई में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाज़ार में चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। ऑस्ट्रेलियाई बाज़ार में तीन फीसदी की गिरावट देखी गई है।

और पढ़े: मालदीव में बदतर हालात, आपातकाल लगाए जाने के बाद चीफ जस्टिस हिरासत में

अमेरिकी शेयर बाज़ार में अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके कारण 2018 में हुई बढ़ोतरी पूरी सरह से साफ हो गई है।

वैश्विक अनुमान, अमेरिकी अर्थ-व्यवस्था और कॉरपोरेट अर्निंग के कारण बिक्री में तेजी आई है।

इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। सिंगापुर के शेयर मार्केट में 2.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

और पढ़े: पाकिस्तान पर हम नहीं हमारा एक्शन बोलेगा- आर्मी वाइस-चीफ