सेंसेक्स और निफ्टी ऑलटाइम हाई पर, लार्सन और RIL की तेजी का मिला फायदा
एलएंडटी और RIL के दम पर सेंसक्स रिकार्ड हाई पर, निफ्टी भी 11500 के ऊपर निकल गया।
नई दिल्ली:
एलएंडटी और RIL के दम पर सेंसक्स रिकार्ड हाई पर, निफ्टी भी 11500 के ऊपर निकल गया। शेयर बाजार को सुबह से रुपए में मजबूत रिकवरी का फायदा मिला सेंसेक्स देखते ही देखते 300 अंकों की तेजी दिखाने लगा।
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाए नए रिेकॉर्ड
निफ्टी ने आज के पहले 9 अगस्त को आलटाईम हाई बनाया था। उस दिन निफ्टी 11,495.20 अंक तक गया। वहीं 20 अगस्त को निफ्टी पहली बार 11,500 के स्तर को पार करता हुआ 11,545.30 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स ने आज के पहले 9 अगस्त को ही ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सेंसेक्स 38,076.23 अंक पर छुआ था। वहीं आज सेंसेक्स ने 38266.95 का स्तर छआ जो इसका ऑलटाइम हाई है।
अन्य इंडेक्स भी चढ़ें
लार्जकैप, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुबह से तेजी देखी जा रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.67 फीसदी उछला है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी चढ़ा है।
किन शेयरों में बढ़त, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, एचयूएल, एसबीई, सन फार्मा और मारुति 4 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि इंफोसिस, भारती एयरटेल, आईटीसी, एक्सिस बैंक और टीसीएस में गिरावट दर्ज की गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां