रॉल्स रॉयस को ऐतिहासिक घाटा
रॉल्स रॉयस ने 1989 से 2013 के बीच ठेके हासिल करने के लिए दुनिया भर में दलालों को रिश्वत दी थी।
लंदन:
ब्रिटेन की लक्जरी कार निर्माता रॉल्स रॉयस ने कंपनी के इतिहास में सबसे बड़े घाटे की सूचना दी है। कंपनी ने मंगलवार को 4.6 अरब पाउंड (5.7 अरब डॉलर) के घाटे की जानकारी दी है।
द गार्जियन की रपट के मुताबिक, रॉल्स रॉयस के हज फंड की कीमत 4.4 अरब डॉलर गिरी है, जिसका उपयोग कंपनी मुद्रा के उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान से बचने के लिए करती है। इसके अलावा अमेरिका और ब्राजील में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामलों को निपटाने के लिए कंपनी ने 67.1 करोड़ पाउंड का भारी-भरकम भुगतान किया है। इन कारणों से कंपनी को इतना नुकसान उठाना पड़ा है।
हालांकि रॉल्स रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन ईस्ट ने जोर देकर कहा कि यह नुकसान कंपनी की वित्तीय सेहत को जाहिर नहीं करती है।
उन्होंने बताया कि 1884 में इसके सहसंस्थापक हेनरी रॉयस द्वारा इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल कारोबार की स्थापना के बाद से यह सबसे बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा, 'इससे व्यापार और नकदी पर किसी प्रकार का असर नहीं होगा, यह सिर्फ लेखा-जोखा है।'
कंपनी पर इतना भारी जुर्माना इसलिए लगाया गया, क्योंकि रॉल्स रॉयस ने 1989 से 2013 के बीच ठेके हासिल करने के लिए दुनिया भर में दलालों को रिश्वत दी थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti For Success: चाणक्य की ये 10 बातें गांठ बांध लें जीवन में सफलता चूमेगी आपके कदम
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Love Rashifal 18 April 2024: लव और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन, पढ़ें लव राशिफल
-
Hanuman Jayanti 2024: कब है हनुमान जयंती, इस तरह करेंगे पूजा तो मनोकामना पूरी होने में नहीं लगेगा समय