रिलायंस जियो वेल्कम ऑफर के साथ Lyf F1 स्मार्टफोन लॉन्च, ये है खासियत
इसमें स्मार्ट रिंग फीचर जो फोन के साइलेंट मोड में भी आपको फोन खोजने में मदद करता है।
नई दिल्ली:
रिलायंस ने अपने स्मार्टफोन Lyf F1 को बाज़ार में उतार दिया है। रिलायंस ने इस फोन को Jio के वेल्कम ऑफर के साथ लॉन्च किया है। 5.5 इंच वाली Full HD(1920*1080) IPS डिस्प्ले वाले स्क्रीन के इस फोन की कीमत 13,399 रुपये रखा गया है। ये एक 4G फोन है जो VoLTE को सपोर्ट करता है। Lyf F1 आपको रिलायंस जियो के वेल्कम ऑफर के साथ मिलेगा। रिलायंस जियो में आपको 4G नेट और वॉयस कॉलिंग भी फ्री मिलती है।
The much awaited launch of the LYF F1 Special Edition. #FutureLYF @geneliad pic.twitter.com/yWwXZ5Qu8N
— My LYF (@LYF_In) October 21, 2016
इसमें स्मार्ट रिंग फीचर जो फोन के साइलेंट मोड में भी आपको फोन खोजने में मदद करता है और स्मार्ट प्ले यानी ऐसा ऐप जो यूजर के स्क्रीन से कहीं और देखने पर खुद से चल रहे वीडियो को पॉज कर देता है। इसके अलावा इस फोन का कैरियर एग्रीगेशन तेज स्पीड देने के साथ ही ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ देता है।
Experience the future with the new F1 Smartphone+ and its stunning features. #FutureLYF pic.twitter.com/pj1HpNcOvB
— My LYF (@LYF_In) October 21, 2016
ये हैं Lyf F1 की खासियत-
डिस्प्ले | 5.5 इंच Full HD IPS डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 |
प्रोसेसर | 64 बिट ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर |
रैम | 3 GB RAM (32 GB Internal) |
कैमरा | 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा |
बैटरी | 3200mAh |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य