logo-image

पेट्रोल डीजल में अभी भी जारी है गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

देश में शनिवार से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 32 पैसे और डीजल का 40 पैसे प्रति लीटर की कमी के साथ 75.25 रुपए लीटर हो गया है.

Updated on: 24 Nov 2018, 10:41 AM

नई दिल्ली:

देश में शनिवार से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट जारी है. देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 32 पैसे और डीजल का 40 पैसे प्रति लीटर की कमी के साथ 75.25 रुपए लीटर हो गया है. वहीं डीजल 70.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. जिससे डीजल के दाम में दिल्ली में 41 पैसे, कोलकाता में 42 पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई में 44 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी.

यह भी पढ़ें -और नीचे आए Petrol-Diesel के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 76 रुपये और डीजल 71 रुपए के नीचे

वहीं आज भारत के मुख्य चार शहर चैन्नई में पेट्रोल के दाम 78.12 रुपए लीटर, डीजल 74.13 रूपए लीटर, दिल्ली में 75.25 रुपए लीटर, डीजल 70.16 रूपए लीटर, कोलकाता में 77. 22 रूपए लीटर, डीजल 72.01 रूपए लीटर और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 80.79 रुपए लीटर और डीजल के दाम 73.48 रूपए लीटर हैं. इससे पहले अक्टूबर महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थीं. जहां मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 85 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा महंगा हो गया था. लेकिन कच्चे तेल में लगातार नरमी से ईंधन की कीमत में कटौती होना शुरू हो गया है.

  • पेट्रोल                                             डीजल 
  • Agra                 73.72 ₹/लीटर         68.34 ₹/लीटर
  • Ahmedabad       72.49 ₹/लीटर         73.32 ₹/ लीटर  
  • Allahabad          74.02 ₹/लीटर         68.67 ₹/लीटर
  • Aurangabad       81.89 ₹/लीटर         74.59 ₹/लीटर
  • Bangalore          75.84 ₹/लीटर         70.53 ₹/लीटर
  • Bhopal               78.34 ₹/लीटर         71.50 ₹/लीटर
  • Bhubaneswar     74.16 ₹/लीटर         75.28 ₹/लीटर
  • Chandigarh        71.09 ₹/लीटर         66.78 ₹/लीटर
  • Chennai            78.12 ₹/लीटर         74.13 ₹/लीटर