logo-image

देश के शेयर बाजारों में दर्ज हुई गिरावट, सेंसेक्स 273 तो निफ्टी 98 अंक नीचे

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 272.93 अंकों की गिरावट के साथ 35,217.11 पर और निफ्टी 97.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,671.40 पर बंद हुआ।

Updated on: 27 Jun 2018, 05:55 PM

नई दिल्ली:

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 272.93 अंकों की गिरावट के साथ 35,217.11 पर और निफ्टी 97.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,671.40 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 53.85 अंकों की तेजी के साथ 35,543.89 पर खुला और 272.93 अंकों या 0.77 फीसदी गिरावट के साथ 35,217.11 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,618.85 के ऊपरी और 35,154.21 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 235.36 अंकों की गिरावट के साथ 15,425.95 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 325.67 अंकों की गिरावट के साथ 15,970.21 पर बंद हुए।

और पढ़ें: भगोड़ा विजया माल्या कर्ज़ चुकाने को तैयार, न्यायपालिका से मांगा संरक्षण

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 16.35 अंकों की तेजी के साथ 10,785.50 पर खुला और 97.75 अंकों या 0.91 फीसदी की गिरावट के साथ 10,671.40 पर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,785.50 के ऊपरी और 10,652.40 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में सिर्फ एक -सूचना प्रौद्योगिकी (0.10 फीसदी) में तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- तेल एवं गैस (3.81 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (2.68 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.37 फीसदी), ऊर्जा (2.26 फीसदी) और बिजली (2.25 फीसदी) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

और पढ़ें- भगोड़ा नीरव मोदी को पकड़ने के लिए भारत ने यूरोपियन देशों से मांगी मदद