वैश्विक ट्रेड वॉर से गिरा भारतीय बाजार, सेंसेक्स 352 अंक फिसला
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 351.56 अंकों की गिरावट के साथ 33,019.07 पर और निफ्टी 116.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,128.40 पर बंद हुआ।
मुंबई:
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 351.56 अंकों की गिरावट के साथ 33,019.07 पर और निफ्टी 116.60 अंकों की गिरावट के साथ 10,128.40 पर बंद हुआ।
वहीं बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 66.89 अंकों की तेजी के साथ 33,437.52 पर खुला और 351.56 अंकों या 1.05 फीसदी गिरावट के साथ 33,019.07 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,505.53 के ऊपरी और 32,972.56 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 150.04 अंकों की गिरावट के साथ 16,184.97 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 178.70 अंकों की गिरावट के साथ 17,449.75 पर बंद हुआ।
और पढ़ें: हल्की बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 10250 के पार, सेंसेक्स में 40 अंकों की बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 29.60 अंकों की तेजी के साथ 10,274.60 पर खुला और 116.60 अंकों या 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10,128.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,279.85 के ऊपरी और 10,111.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के 19 में से सिर्फ एक सेक्टर -ऑटो (0.42 फीसदी) में तेजी रही।
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे -धातु (2.75 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (2.55 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.07 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.95 फीसदी) और बैंकिंग (1.63 फीसदी)।
और पढ़ें: ट्रंप के फैसले पर चीन के पलटवार से ट्रेड वार की औपचारिक शुरुआत, क्या संभल पाएगा बाजार !
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें