मुकेश अंबानी की Reliance या TATA नहीं, मार्केट कैप में ये है देश का सबसे बड़ा समूह
HDFC ग्रुप ने TATA ग्रुप को मार्केट कैप में पीछे छोड़कर देश की नंबर एक समूह बन गया है. HDFC ग्रुप का Market Cap 11.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
highlights
- HDFC ग्रुप का मार्केट कैप 11.52 लाख करोड़ रुपये हो गया
- टाटा ग्रुप (Tata Group) का मार्केट कैप 11.42 लाख करोड़ रुपये
- बीते 5 साल में HDFC ग्रुप का मार्केट कैप करीब 1.5 गुना बढ़ा है
नई दिल्ली:
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्री (Reliance Industries) या टाटा समूह (TATA Group) नहीं, देश का सबसे बड़ा ग्रुप HDFC है. शेयर बाजार में लिस्टेड HDFC ग्रुप मार्केट कैप (Market Cap) के लिहाज से अब देश का सबसे बड़ा ग्रुप बन गया है. दरअसल, एचडीएफसी समूह (HDFC Group) ने मंगलवार के कारोबार में भारत का सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप का रुतबा हासिल कर लिया है. HDFC ने यह मुकाम टाटा ग्रुप को पीछे छोड़कर हासिल किया है.
यह भी पढ़ें: एक्जिट पोल (Exit Poll) पर उद्योग जगत की चुप्पी, कर रहे नतीजों का इंतजार
5 साल में 1.5 गुना बढ़ा HDFC ग्रुप का मार्केट कैप
आंकड़ों के मुताबिक HDFC ग्रुप की सूचीबद्ध पांच कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (Market Cap) 21 मई को 11.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है. वहीं टाटा ग्रुप (Tata Group) का मार्केट कैप 11.42 लाख करोड़ रुपये है. बीते 5 साल में HDFC ग्रुप का मार्केट कैप करीब 1.5 गुना बढ़ा है.
यह भी पढ़ें: Term Insurance: सिर्फ 2 सिगरेट की कीमत पर मिल जाएगा बीमा, बस इन बातों का रखें ध्यान
5 साल में Tata Group का प्रदर्शन
मई 2014 | 7 लाख करोड़ रुपये |
मई 2019 | 11.42 लाख करोड़ रुपये |
रिटर्न | 63% |
5 साल में HDFC Group का प्रदर्शन
मई 2014 | 4.73 लाख करोड़ रुपये |
मई 2019 | 11.52 लाख करोड़ रुपये |
रिटर्न | 143% |
5 साल में ग्रुप के दिग्गजों का प्रदर्शन
कंपनी | रिटर्न | मौजूदा मार्केट कैप |
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) | 99% | 8 लाख करोड़ |
टाइटन (Titan) | 300% | 1.09 लाख करोड़ |
टाटा मोटर्स (Tata Motors) | -58% | 52,400 करोड़ रुपये |
एचडीएफसी (HDFC) | 147% | 3.75 लाख करोड़ रुपये |
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) | 207% | 6.65 लाख करोड़ रुपये |
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत