logo-image

महाराष्ट्र: काले रंग पर मारते थे ताना तो घरवालों को दे दिया जहर, 5 की मौत

महिला ने खालापुर तहसील के महाड गांव में 18 जून को एक रिश्तेदार की पार्टी में खाना बनाया। फिर उसमें कीटनाशक दवा मिला दी।

Updated on: 23 Jun 2018, 01:23 PM

महाराष्ट्र:

रायगढ़ में शनिवार को एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने रंग के लिए बार-बार अपमानित होने से परेशान होकर फैमिली फंक्शन में खाने में जहर मिला दिया। विषाक्त खाना खाने से पांच लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, महिला ने खालापुर तहसील के महाड गांव में 18 जून को एक रिश्तेदार की पार्टी में खाना बनाया। फिर उसमें कीटनाशक दवा मिला दी।

ये भी पढ़ें: यूपी: नाबालिग से 7 लोगों ने कथित तौर पर किया गैंगरेप 

खाना खाने के बाद लोगों के पेट में दर्द होने लगा और अचानक उल्टी करने लगे। करीब 120 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि उसे काले रंग के लिए बार-बार ताना मारा जाता था। इसी वजह से परेशान होकर उसने सभी को जहर देने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास रद्द