महाराष्ट्र में क्रेन सुरंग पर गिरी, 9 श्रमिकों की मौत
नीरा-भीमा नदी जोड़ परियोजना के तहत निर्मित हो रही एक सुरंग पर एक क्रेन के गिर जाने से सोमवार शाम कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई।
नई दिल्ली:
नीरा-भीमा नदी जोड़ परियोजना के तहत निर्मित हो रही एक सुरंग पर एक क्रेन के गिर जाने से सोमवार शाम कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई। पुणे ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, यह हादसा शाम लगभग छह बजे उस समय हुआ, जब श्रमिक दिन का शिफ्ट समाप्त होने पर सुरंग से बाहर निकल रहे थे।
पास में खड़ी क्रेन अचानक टूटकर सुरंग पर गिर पड़ी, और कम से कम नौ श्रमिक मलबे के नीचे दब गए। घायलों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।
जल संसाधन राज्य मंत्री विजय शिवतारे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य अधिकारी तथा बचावकर्मी सुदूर इलाके में स्थित घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन प्रकाश न होने के कारण बचाव अभियान बाधित हुआ।
दुनिया के किसी हिस्से को निशाना बना सकती है चीन की नई मिसाइल: रिपोर्ट
जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, केंद्र सरकार की इस परियोजना पर लगभग 300 कर्मी काम कर रहे हैं, और दोनों नदियों को जोड़ने के लिए 150 मीटर लंबी सुरंग खोदी जा रही है।
शीतकालीन सत्र में 'देरी' पर सोनिया के आरोप पर जेटली ने दिया जवाब
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें