मुंबई में अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, फडणवीस ने दिया बातचीत का न्यौता
महाराष्ट्र में किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में मार्च करते हुए बड़ी संख्या में जुटे हैं जिसने फडणवीस सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है.
मुंबई:
महाराष्ट्र में किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में मार्च करते हुए बड़ी संख्या में जुटे हैं जिसने फडणवीस सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी है. किसान अपनी दो दिवसीय प्रदर्शन के लिए सुबह करीब साढ़े चार बसे से ही चूनाभट्टी के सोमैया मैदान से मुंबई के आजाद मैदान के लिए रवाना हुए थे. लोक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में किसान दादर पहुंचे और फिर मार्च करते ही आजाद मैदान आए.
किसानों के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने कहा, आदिवाली जमीन को लेकर किसानों के बीच कुछ गलतफहमी है जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा इस मुद्दे के लिए किसानों को प्रदर्शन करने या फिर धरने पर बैठने की जरूरत नहीं है. इसके बाद ही वो किसान के प्रतिनिधिमंडल के साथ ही सीएम फडणवीस से मिलने निकल गए.
और पढ़ें: दिल्ली के रामलीला मैदान में हुंकार भरने के बाद नवंबर में संसद तक 'लांग मार्च' निकालेंगे किसान
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. मोर्चा में पुरुषों के साथ ही बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों के शामिल होने को देखते हुए मोर्च के साथ ही भारी पुलिस बल भी चल रहा था कि ताकि कोई असहज स्थिति पैदा न हो.
और पढ़ें: कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का बेतुका बयान, कहा- मीडिया अटेंशन के लिए आंदोलन कर रहे किसान
इससे पहले अपनी मांगों को लेकर इसी साल मार्च में भी किसानों ने भारी आंदोलन किया था जिसमें करीब 25 हजार किसान नासिक से मुंबई पहुंचे थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
-
Nysa Devgan Birthday: 21 साल की हुईं काजोल की लाड़ली निसा, जन्मदिन पर शेयर की तीन अनदेखी तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह